Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

गुजरात: चीनी लहसुन की तस्करी के खिलाफ राजकोट में व्यापारियों ने हड़ताल की

गुजरात के राजकोट में लहसुन व्यापारी मंगलवार को हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि चीनी लहसुन के आयात पर सरकारी पाबंदी को दरकिनार करने के लिए अफगानिस्तान के रास्ते इसकी तस्करी की जा रही है।

उन्होंने लहसुन व्यापारियों की देशभर में हड़ताल के समर्थन में काम बंद कर दिया है। लहसुन गुजरात के सौराष्ट्र इलाके में बड़े पैमाने पर उगाया जाता है और व्यापारियों के अनुसार, इसकी क्वालिटी चीनी लहसुन से बेहतर है।

हालांकि, पिछले कुछ सालों में कम उत्पादन की वजह से इसकी कीमतें बढ़ी हैं, जिससे किसानों को फायदा हुआ है। व्यापारियों ने कहा कि इस महंगाई का फायदा उठाने के लिए देश में चीनी लहसुन की तस्करी की जा रही है।

व्यापारियों का कहना है कि बेकार क्वालिटी वाला चीनी लहसुन सस्ती दरों पर बेचा जाता है, जिससे उनके व्यापार को नुकसान हुआ है और लहसुन किसानों पर असर पड़ा है। वे मांग कर रहे हैं कि सरकार लहसुन की तस्करी को रोकने के लिए कदम उठाए, ताकि किसानों और व्यापारियों को परेशानी न हो।