Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

गुजरात: नडियाद में खास गरबा का आयोजन, दिव्यांगों ने उठाया उत्सव का लुत्फ

गुजरात के नाडियाद में रविवार को 'मां शक्ति उत्सव' नाम से गरबा का आयोजन किया गया। खास बात थी कि इसमें 350 से ज्यादा दिव्यांगों ने हिस्सा लिया। आयोजकों ने बताया कि खास गरबा का मकसद दिव्यांगों को आम लोगों से जोड़ना है। ये संदेश देना है कि दिव्यांग भी समाज का अहम हिस्सा हैं और सम्मान के हकदार हैं।

गरबा में शामिल दिव्यांगों ने आयोजकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम ने उन्हें खुशी दी और अपने हुनर के इजहार का शानदार मौका दिया। कार्यक्रम में खेड़ा और आणंद जिले के 15 सामाजिक संगठनों से जुड़े दिव्यांगों ने हिस्सा लिया।