Breaking News

अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |   US-GCC के संयुक्त बयान में गैर जिम्मेदाराना-उकसाने वाली बातें: ईरानी विदेश मंत्री     |  

गुजरात: वडोदरा में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, 300 संदिग्ध पकड़े गए

गुजरात के वडोदरा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों की तलाश में पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया। वडोदरा पुलिस ने एकतानगर इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इसमें 200 पुरुषों और 100 महिलाओं को वैरिफिकेशन के लिए थाने लाया गया। ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर लीना पाटिल ने कहा, "कल भी हम अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को लेकर आए थे। हम तलाशी अभियान चला रहे हैं। एकतानगर इलाके में तलाशी अभियान के दौरान 200 पुरुषों और 100 महिलाओं को पुलिस थाना में चेकिंग के लिए लाया गया। सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है।"

शनिवार को अहमदाबाद और सूरत में भी इसी तरह का अभियान चलाया गया। गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी ने गुजरात में रह रहे अवैध प्रवासियों को चेतावनी दी है कि वे अपनी मर्जी से पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दें, अन्यथा उन्हें पकड़कर निर्वासित कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने अवैध प्रवासियों को आश्रय देने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की भी चेतावनी दी है।