गुजरात के द्वारका में बाढ़ वाले इलाकों से गुरुवार को चार लोगों को एयरलिफ्ट किया गया। बाढ़ वाले इलाकों में फंसे लोगों को निकालने के लिए प्रशासन ने हवाई रेस्क्यू चलाया।
बुधवार को सौराष्ट्र इलाके के देवभूमि, द्वारका, जामनगर, राजकोट और पोरबंदर जैसे जिलों में 12 घंटे की अवधि में 50 मिमी से 200 मिमी के बीच बारिश हुई।
आईएमडी ने गुरुवार को सौराष्ट्र के जिलों के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। इस अवधि के दौरान राज्य के 251 तालुकाओं में से 13 में 200 मिमी से ज्यादा वारिश हुई और दूसरे 39 में 100 मिमी से ज्यादा वारिश हुई।