Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

गुजरात: राजकोट में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात

गुजरात के राजकोट में मंगलवार को भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। सड़कों पर पानी भरने की वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

गुजरात के कई हिस्सों में सोमवार को हुई बारिश की वजह से निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश की वजह से हुए हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है, वहीं सात लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।