Breaking News

बोकारो: बाल सुधार गृह में फ्लू का प्रकोप, 20 बाल बंदी संक्रमित, एक ICU में भर्ती     |   दिल्ली पुलिस की कंपनियों को धारा 163 वाले इलाकों में कैब-फूड डिलीवरी रोकने की सलाह     |   भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.08 अरब डॉलर बढ़कर 676.237 अरब डॉलर हुआ     |   उत्तर प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र तीन अगस्त से शुरू होगा     |   मंडी हाउस-सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट खुले, DMRC का X पोस्ट     |  

गुजरात: साबरकांठा में करोल नदी में आई बाढ़, दमकल विभाग ने दंपती को बचाया

गुजरात के साबरकांठा में करोल नदी में आई बाढ़ में एक कार सवार दंपती बह गए। हालांकि गनीमत रही कि दमकल विभाग की टीम ने दंपती को बचा लिया। दरअसल, करोल नदी में आई बाढ़ में दंपती की कार बह गई थी। सुरेश मिस्त्री और उनकी पत्नी नैना वाडीवीर गांव से इदर लौट रहे थे, तभी उनकी कार बाढ़ के पानी में फंस गई।

कार तेज बहाव में बहकर 1.5 किलोमीटर दूर चली गई, हालांकि चट्टान के पास कार रुक गई। दंपती कार की छत पर चढ़ गए, जहां से दमकल विभाग की टीम ने रस्सी के सहारे उन्हें बचाया। प्रकाशभाई खराड़ी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दंपती की जान बचाई।