Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

गुजरात: सूरत में पारंपरिक कला 'वारली' पर आधारित प्रदर्शनी

गुजरात के सूरत में वीटा विश्राम आर्ट गैलरी में तीन दिन चलने वाली कला प्रदर्शनी का उद्घाटन हुआ। खास बात है कि प्रदर्शनी में पारंपरिक वारली पेंटिंग और मूर्तियां रखी गई हैं।

प्रदर्शनी में आने वालों ने कलाकृतियों की तारीफ की। इनमें प्राकृतिक रंगों का इस्तेमाल कर जीवन के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया गया है।

पारंपरिक वारली पेंटिंग महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक और केंद्र शासित प्रदेश दादरा और नगर हवेली में रहने वाली वारली जनजातियों की खासियत है। माना जाता है कि ये कला 1,200 साल पुरानी है।