गुजरात के अमरेली में मंगलवार को एक मदरसे को गिराने की कार्रवाई जारी है, जो अपने निर्माण के कानूनी दस्तावेज पेश करने में विफल रहा।
पुलिस ने बताया कि एसडीएम द्वारा की गई जांच में मदरसे से निर्माण के कानूनी दस्तावेज दिखाने को कहा गया, लेकिन वे ऐसा कुछ भी नहीं दिखा सका। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
अधिकारी ने बताया कि इस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का कोई उल्लंघन नहीं हुआ है और हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।