गुजरात के अहमदाबाद में मंगलवार को भारी बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर पानी भरने के बाद लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को गुजरात के कई हिस्सों में लगातार भारी बारिश हुई, जिससे निचले इलाकों में पानी भर गया।
गुजरात में लगातार हो रही बारिश की वजह से हालात बेहद खराब हो गए हैं। बाढ़-बारिश की वजह से तीन लोगों की जान जा चुकी है, जबकि सात लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों में राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश का अनुमान जताया है।