Breaking News

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले संभला रुपया; 6 पैसे की मजबूती के साथ 96.10 पर पहुंचा     |   UP विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी BJP     |   फीफा वर्ल्ड कप के दीवानों के लिए असम सरकार का बड़ा तोहफा, रात 3:30 बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट     |   अमेरिका ने ईरान की नौसेना और मिसाइल साइटों को बनाया निशाना, 7 घंटे तक चला भीषण हवाई हमला     |   सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी के 2 लॉ छात्र गिरफ्तार, FIR दर्ज     |  

सरकार ने उपेंद्र द्विवेदी को बनाया अगला सेना प्रमुख, परिवार बोला- गर्व का लम्हा

Rewa: लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को अगला थल सेना प्रमुख बनाए जाने के ऐलान के साथ ही उनके परिवार में जश्न का सिलसिला शुरू हो गया है। खुशखबरी सुनने के बाद उनके भाई पी. सी.  द्विवेदी ने कहा कि ये परिवार के लिए गर्व का लम्हा है। राजस्थान के रीवा में लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के गांव मुडिला के लोगों की भी खुशी का ठिकाना नहीं है। सरपंच भी इसे खास लम्हा बता रहे हैं।

चीन और पाकिस्तान से लगी सीमाओं पर खास ऑपरेशनल अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी, इस वक्त सेना के उप-प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं। वे 30 जून को जनरल मनोज पांडे के रिटायर होने के बाद सेना प्रमुख का पद संभालेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी की नियुक्ति में सरकार ने वरिष्ठता के नियम का ध्यान रखा है।