Breaking News

लोकसभा: ‘सरकार हर शंका का समाधान करेगी’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘राजनीति की तस्वीर बदलेगी, चरित्र बदलेगा’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘सदन में हमारी भागीदारी बढ़ाने का समय’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी जरूरी’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘आधी आबादी को हक मिलेगा’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल     |  

पोइला बोइशाख पर कालीघाट मंदिर पहुंचे राज्यपाल आरएन रवि, ममता बनर्जी ने दी शुभकामनाएं

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आरएन रवि ने बुधवार को कोलकाता के कालीघाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना की। यह अवसर ‘पोइला बोइशाख’ यानी बंगाली नववर्ष का था। इस दिन को बंगाली समुदाय बड़े उत्साह के साथ मनाता है, जो बंगाली कैलेंडर के नए साल की शुरुआत का प्रतीक है। इस साल बंगाली नववर्ष 1432 की शुरुआत हुई है।

‘पोइला’ का अर्थ होता है पहला और ‘बोइशाख’ बंगाली पंचांग का पहला महीना है। बंगाली परंपरा के अनुसार, साल का पहला दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस मौके पर लोग अपने घरों की साफ-सफाई कर उन्हें सजाते हैं और देवी लक्ष्मी व भगवान गणेश का स्वागत करते हैं। घरों के मुख्य द्वार पर चावल के घोल से ‘अल्पना’ बनाई जाती है, जो समृद्धि और शुभता का प्रतीक है।

यह पर्व भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में बसे बंगाली समुदाय द्वारा मनाया जाता है, खासकर पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, असम और बांग्लादेश में इसका विशेष महत्व है। वहीं, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी राज्यवासियों को बंगाली नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों के लिए शांति, सौहार्द और समृद्धि की कामना की और साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों से पहले लोगों से एकजुट रहने और विभाजनकारी ताकतों का विरोध करने की अपील की। बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में होंगे, जबकि मतगणना 4 मई को की जाएगी।