Breaking News

UP: CM आवाज पर लखनऊ अग्निकांड को लेकर हाई लेवल मीटिंग, कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद     |   लखनऊ अग्निकांड: मृतकों के परिजनों को ₹5-5 लाख, घायलों को 50-50 हजार देने का ऐलान     |   ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन 23 जून को पाकिस्तान का दौरा करेंगे     |   ब्रिटेन: एंडी बर्नहैम ने लेबर पार्टी नेता और PM पद की दौड़ में उतरने का ऐलान किया     |   यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के वोरोनिश इलाके में स्बोर्का सेमीकंडक्टर प्लांट पर हमला किया     |  

लालू परिवार में खुशखबरी, तेजस्वी यादव और राजश्री को हुआ बेटा

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। उनके घर बेटे का जन्म हुआ है, जिससे लालू परिवार में खुशी की लहर है। इससे पहले 2023 में तेजस्वी यादव एक बेटी के पिता बने थे, जिसका नाम कात्यायनी रखा गया था। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव फिर से पिता बन गए हैं। लालू यादव के घर में एक बार फिर बच्चे की किलकारी गूंजी है। तेजस्वी यादव ने फेसबुक पर यह खुशखबरी दी। उनके घर बेटा हुआ है। इससे पहले मार्च 2023 में तेजस्वी एक बेटी के पिता बने थे। उनकी पत्नी ने अब एक बेटे को जन्म दिया है। तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री गर्भवती थीं। वह कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती थीं। लालू यादव और राबड़ी देवी उनसे मिलने पहुंचे हैं। तेजस्वी यादव पहले से ही कोलकाता में मौजूद थे।

तेजस्वी यादव पहली बार मार्च 2023 में बेटी के पिता बने थे। उस समय उनकी पत्नी राजश्री ने बेटी को जन्म दिया था। तेजस्वी ने अपनी बेटी का नाम कात्यायनी रखा है। यह नाम लालू यादव ने ही रखा था। तेजस्वी की बेटी का जन्म 27 मार्च 2023 को हुआ था। चैत्र नवरात्रि के दौरान जन्म होने के कारण लालू यादव ने अपनी पोती का नाम कात्यायनी रखा। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि आज हमारे घर में बेटा हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। लालू परिवार में नए सदस्य के आने से खुशी का माहौल है। लोग तेजस्वी यादव और उनके परिवार को बधाई दे रहे हैं। बच्चे के जन्म से परिवार में और भी खुशियां आ गई हैं। बता दें कि तेजस्वी यादव और राजश्री की शादी 2021 में दिल्ली में हुई थी। शादी धूमधाम से हुई थी।

बता दें कि इस वक्त लालू परिवार चर्चा में है। खासकर तेज प्रताप यादव और अनुष्का की तस्वीर वायरल होने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया है। ऐसे में तीन दिन बाद लालू यादव और राबड़ी देवी के लिए राहत देने वाली खबर सामने आई। तेजस्वी यादव दूसरी बार पापा बने तो घर में खुशी का माहौल है।