Breaking News

'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |   जनपथ मेट्रो स्टेशन के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली समेत सभी बीजेपी शासित राज्यों में दर्ज FIR रद्द होंगी: CJP     |   सुसाइड करने वाले छात्रों को नियम के हिसाब से मुआवजा मिलेगा: जेपी नड्डा     |  

गोवा: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने पणजी में बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को पणजी में पार्टी कार्यालय में बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

सीएम सावंत ने कहा, "एक उत्साह है, देश पहले, पार्टी दूसरे, मैं तीसरा। आपने लोगों के बीच बड़ा उत्साह देखा। पीएम मोदी के 'विकसित भारत' के सपने को पूरा करने के लिए बीजेपी नए सदस्य बना रही है। हमने लक्ष्य रखा है कि गोवा के 50 फीसदी वोटर प्राथमिक सदस्य के रूप में बीजेपी में शामिल होंगे। हमारी पार्टी के अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं के प्रयास से हम लक्ष्य पूरा करेंगे।"

सीएम सावंत के साथ प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनावडे, राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और पार्टी के कई नेता मौजूद थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की शुरुआत की थी।