Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

गोवा CM प्रमोद सावंत ने मुक्ति दिवस पर राज्य की विकास यात्रा की सराहना की

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने गुरुवार को राज्य के मुक्ति दिवस पर लोगों को बधाई दी, स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को याद किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। 63वां गोवा मुक्ति दिवस समारोह गोवा के तालेइगाओ में सीएम सावंत, राज्यपाल पी.एस. श्रीधरन पिल्लई समेत कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में आयोजित किया गया।

सावंत ने राज्य की विकास की प्रगतिशील यात्रा और 'गोल्डन गोवा' के सपने को हासिल करने की दिशा में उठाए गए कदमों का उल्लेख किया। वर्ष 1961 में पुर्तगालियों से राज्य को मुक्त कराने के लिए सशस्त्र बलों के 'ऑपरेशन विजय' की सफलता की याद में हर साल 19 दिसंबर को गोवा मुक्ति दिवस मनाया जाता है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट सावंत ने कहा, ‘‘मुक्ति दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर गोवा के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। गोवा शक्तिशाली है, और अपनी सांस्कृतिक विरासत से मजबूती से जुड़ा हुआ है।’’ उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने स्वतंत्रता सेनानियों की वीरता को गौरवपूर्ण तरीके से याद करें और उनके प्रति आभार व्यक्त करें।