Breaking News

ई-रिक्शा रिमोट शटडाउन ऐप्स पर केंद्र सरकार सख्त, 2 ऐप प्ले स्टोर से हटाए गए     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जुलाई से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहेंगे     |   भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निजी बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर रोक लगाई     |   निकाह, हलाला, 3 तलाक की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण नहीं चलेगा: इलाहाबाद HC     |  

करीमगंज अस्पताल के शव गृह में लड़की के शव के साथ रेप

असम के करीमगंज सिविल अस्पताल के शव गृह में मृत लड़की के शव के साथ कथित तौर पर रेप की वारदात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने पूछताछ के बाद अपना गुनाह भी कबूल किया है। 

करीमगंज जिले के बजरीचारा इलाके में एक लड़की की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। जिसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह लाया गया था। आरोपित शव गृह में ड्यूटी पर था। लड़की की बॉ़डी पर जब चोट के निशान डॉक्टरों को दिखे तो उन्होंने उसकी जांच की तो पता चला कि जांच के दौरान वो निशान एक दिन पहले रिपोर्ट नहीं हुए थे, जब शव लाया गया था। 

पुलिस के मुताबिक, आरोपित ने देर रात लड़की के शव के साथ रेप करने की बात कबूल की है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।