Breaking News

फ्रांस में इबोला के पहले केस की पुष्टि हुई     |   रूस और भारत द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे: क्रेमलिन     |   कोलकाता हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 4 हुई     |   कोलकाता हादसा: CM शुभेंदु अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे     |   कर्नाटक में 1 जुलाई से लागू होगी वीबीजी राम जी योजना     |  

WB: कालीगंज में बम विस्फोट में लड़की की मौत, सीएम ने दोषियों के खिलाफ दिए कार्रवाई के निर्देश

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कालीगंज में सोमवार को बम विस्फोट में नौ साल की लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, कालीगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत बारोचंदगर में सोमवार दोपहर को हुए बम विस्फोट में लड़की कथित रूप से घायल हो गयी थी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि पुलिस दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। 

बनर्जी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं बारोचंदगर में विस्फोट में एक लड़की की मौत से स्तब्ध और बहुत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुलिस दोषियों के खिलाफ यथाशीघ्र कड़ी एवं निर्णायक कानूनी कार्रवाई करेगी।’’ 

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हम विस्फोट के कारणों की जांच कर रहे हैं।’’