Breaking News

ई-रिक्शा रिमोट शटडाउन ऐप्स पर केंद्र सरकार सख्त, 2 ऐप प्ले स्टोर से हटाए गए     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन 6 जुलाई से दो दिवसीय जम्मू दौरे पर रहेंगे     |   भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई को श्रद्धांजलि दी     |   सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली की निजी बिजली कंपनियों के CAG ऑडिट पर रोक लगाई     |   निकाह, हलाला, 3 तलाक की आड़ में महिलाओं का यौन शोषण नहीं चलेगा: इलाहाबाद HC     |  

गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना, कहा- वो प्रदेश को बांग्लादेश बनाने की साजिश रच रही

Madhya Pradesh: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोमवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर 'अपने राज्य को बांग्लादेश बनाने' की साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि 2026 के विधानसभा चुनावों में टीएमसी सत्ता से बाहर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत विकास की सुनामी है। अब बंगाल की बारी है।

केंद्रीय मंत्री ने जोर देकर कहा कि ममता दीदी वोटों के लिए बंगाल को बांग्लादेश बनाने की साजिश रच रही हैं। उन्होंने बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के लिए लाल कालीन बिछा रखा है। वहां के लोग खासकर हिंदू डरे हुए हैं। तृणमूल कांग्रेस अब बंगाल से बेदखल हो जाएगी।