Breaking News

कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |   ईरान के नए सर्वोच्च नेता घायल: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |  

महज 10 रुपये में कराएं इलाज... 45 सालों से कर रहे हैं सेवा

महंगाई के इस दौर में जहां आसमान छू रही है। वहीं दूसरी ओर धरती के भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर की फ़ीस भी कम नहीं है। ऐसे में गरीब एवं असहाय लोगों को इलाज के दौरान काफी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन ऐसे समय में धरती के भगवान कहे जाने वाले बिहार के एक डॉक्टर मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। 

ये डॉक्‍टर पूरे सेवा भाव से लोगों का इलाज सिर्फ 10 रुपये में कर रहे हैं। बिहार के नालंदा में रहने वाले फिजिशियन डॉ. ओम प्रकाश आर्य मरीजों को मामूली फीस लेकर इलाज कर रहे हैं। महंगाई के इस दौर में डॉ. ओम प्रकाश आर्य मरीजों से कंसल्टेशन के तौर पर सिर्फ 10 रूपये फीस लेते हैं। डॉ. ओम प्रकाश ने कहा, "मैं ये इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मेरी खुद की इच्छा है। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों की सेवा हो जाती है। मैं उनसे 10 रुपये के अलावा कोई पैसा नहीं लेता।

उन्होंने आगे कहा कि वे इलाज या दवा में कोई कमीशन नहीं लेते। बिहार के अलग-अलग इलाके से आए ये लोग उनके इस कदम की सराहना कर रहे हैं। डॉ. ओम प्रकाश आर्य के पास केमिस्ट शॉप भी है जहां से लोग सस्ती कीमत पर दवाइयां खरीद सकते हैं।