Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

बांसवाड़ा में लड़की के साथ गैंगरेप का मामला

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक लड़की पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित ने पीड़िता पर तलवार से हमला भी किया जिससे वो घायल हो गई। इस घटना के संबंध में पीड़िता ने मंगलवार को दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।

महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वो शादी समारोह में शामिल होने के बाद घर जा रही थी तो आरोपित और उसके दोस्त ने उसे रोका और सुनसान जगह पर ले गए जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने कहा, "आरोपियों ने उसे अपने साथ चलने को मजबूर किया। जब उसने इनकार कर दिया, तो उन्होंने उस पर तलवार से वार किया, जिसमें उसके सिर में चोटें आईं और दाहिने हाथ की दो उंगलियां कट गईं।"

19 साल की पीड़िता को उदयपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में पूछताछ की जा रही है।