Breaking News

अभिजीत दीपके की अपील खारिज, पुलिस ने CJP के प्रोटेस्ट की समयसीमा बढ़ाने से किया इनकार     |   'बंगाल बेड़ियों से आजाद हो गया है', तारकेश्वर में PM मोदी का TMC-लेफ्ट पर हमला     |   बंगाल में आपके वोट का परिवर्तन नजर आ रहा है: पीएम मोदी     |   ईरान पहुंचे पाकिस्तानी गृह मंत्री नकवी, शांति समझौते के बाद पहला हाई-लेवल दौरा     |   जंतर-मंतर पर जारी रहेगा प्रदर्शन! CJP फाउंडर दीपके बोले- शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे     |  

J-K: ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी, मैदानी हिस्सों में बारिश से पारा गिरा

Jammu Kashmir: कश्मीर में सोमवार को ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक, अनंतनाग जिले के सिंथन टॉप, गुलमर्ग के अफरवत, जोजिला दर्रा, कुपवाड़ा के बंगस, गुरेज घाटी के राजदान दर्रा और बाकी ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है।

वहीं, श्रीनगर समेत घाटी के निचले इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया। घाटी में दिन के तापमान में लगभग 10 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। श्रीनगर का सोमवार को अधिकतम तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस रहा, जो एक दिन पहले 22.6 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों तक कश्मीर में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है।