Breaking News

लखनऊ अग्निकांड: जांच के लिए धटनास्थल पहुंची फोरेंसिक टीम     |   जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा दिया     |   शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे गिरकर 94.74 पर आया     |   बठिंडा में बीजेपी नेता और डॉक्टर के क्लिनिक पर पेट्रोल बम से हमला     |   लखनऊ अग्निकांड: सभी 15 मृतकों के परिवारों को सौंपी गई 5-5 लाख की सहायता राशि     |  

अमरनाथ यात्रा: तीर्थयात्रियों का नया जत्था पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना, अब तक 30,000 लोग कर चुके हैं दर्शन

देश भर से तीर्थयात्री जम्मू कश्मीर में अमरनाथ यात्रा में लगातार शामिल हो रहे हैं। शनिवार को श्रद्धालुओं के दो अलग-अलग जत्थे भगवती नगर आधार शिविर से अनंतनाग जिले में स्थित पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुए।
 
तीन जुलाई को अनंतनाग जिले के पहलगाम और गांदरबल जिले के बालटाल से 38 दिनों की सालाना यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक लगभग 30,000 तीर्थयात्री 3,880 मीटर ऊंचे पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं।

अब तक साढ़े तीन लाख से ज्यादा लोगों ने अमरनाथ यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। अमरनाथ यात्रा नौ अगस्त को खत्म होगी।