Breaking News

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले संभला रुपया; 6 पैसे की मजबूती के साथ 96.10 पर पहुंचा     |   UP विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी BJP     |   फीफा वर्ल्ड कप के दीवानों के लिए असम सरकार का बड़ा तोहफा, रात 3:30 बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट     |   अमेरिका ने ईरान की नौसेना और मिसाइल साइटों को बनाया निशाना, 7 घंटे तक चला भीषण हवाई हमला     |   सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी के 2 लॉ छात्र गिरफ्तार, FIR दर्ज     |  

तमिलनाडु में सलेम में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Tamilnadu: सलेम के पास बुधवार सुबह सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वालों में दो महिला, एक बच्चे भी शामिल थे। मुरुगन, उनकी पत्नी नंदिनी और उनका बच्चा कविन वहीं, वेधावल्ली और उनके पति लखमनन दो मोटरसाइकिलों में जा रहे थे। इसी दौरान सलेम की ओर जा रही बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

मुरुगन, नंदिनी और वेधावल्ली की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कविन ने सलेम के सरकारी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। लक्ष्मणन को गंभीर चोटें आईं हैं और उनका इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घटना पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घायलों का खास ध्यान देने का भी आदेश दिया है। सीएम ने मृतकों के परिवारों को दो- दो लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की मदद करने का आदेश दिया है।