Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

जबलपुर के पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का चार महीने का शावक मरा हुआ मिला

मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व में रविवार को बाघ का करीब चार महीने का एक शावक मरा हुआ मिला। एक अधिकारी ने ये जानकारी दी।

टाइगर रिजर्व के क्षेत्र निदेशक जे. देवप्रसाद ने बताया कि कर्मचारियों ने अरी बफर रेंज में गश्त के दौरान शावक का शव देखा।

जबलपुर के नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के डायरेक्टर शोभा जावरे ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए यहां लाया गया नर शावक है और इसकी उम्र करीब चार से पांच महीने है और वजह 15 से 20 किलो है। उन्होंने बताया कि शावक के शरीर पर घाव के निशान कहीं पर भी नहीं मिले हैं।