Breaking News

प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर प्रशासन पर उठाए सवाल     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   कर्नाटक: शिवमोगा में भूस्खलन से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत     |   कबिनी बांध से 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया     |   केरल: भारी बारिश के बीच मूझियार, कल्लारकुट्टी, एराट्टयार, लोअर पेरियार, पोरिंगलकुथु बांधों में रेड अलर्ट जारी     |  

लायन सफारी पार्क में पैदा हुए चार शावकों की मौत

उत्तर प्रदेश के इटावा में लायन सफारी पार्क में शेरनी ने चार शावकों को जन्म दिया था और सभी नवजात शावकों की मौत हो गई है. जन्म के साथ ही एक-एक करके चारों की मौत पर पूरे इलाके में हड़कंप है. हालांकि, सफारी अधिकारी सभी शावकों के मृत पैदा होने की बात कह रहे हैं. घटना इटावा लायन सफारी पार्क की है. यहां की शेरनी रूपा ने बीती गुरुवार की देर रात चार शावको को जन्म दिया था. लेकिन रूपा के चारों शावकों की मौत हो गई है.