Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गोवा में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए ठगी करने के चार आरोपित गिरफ्तार

गोवा में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए फर्जी तरीके से अस्तित्वहीन विला बुक करके सैकड़ों पर्यटकों को ठगने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।आरोपित हैदराबाद में किराए के घर से काम करते थे और 2022 से पर्यटकों को ठग रहे थे। मध्य प्रदेश के ग्वालियर का निवासी सौरभ दुसेजा और हैदराबाद के रहने वाले सैयद अली मुख्तार, मोहम्मद फिरोज व मोहम्मद अजहरुद्दीन सैफ करोड़ों रुपये के घोटाले में शामिल थे।

यह घोटाला चंडीगढ़ के एक निवासी की शिकायत के बाद सामने आया, जिसे ऑनलाइन विला बुक करने का प्रयास करते समय 20,000 रुपये की ठगी का शिकार होना पड़ा। स्थान पर पहुंचने पर, उन्होंने पाया कि विला अस्तित्व में नहीं था। आरोपी हैदराबाद में किराए के कमरे से काम करते थे, आरोपी अपने शिकारों को विश्वास दिलाने के लिए महिला टेलीफोन ऑपरेटरों का उपयोग करते थे।

गिरोह ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफॉर्म पर खामियों का फायदा उठाकर पर्यटकों को ठगते है। आरोपी अस्तित्वहीन संपत्तियों को बुक करके पर्यटकों को ठगते थे और कई बैंक खातों के माध्यम से अग्रिम भुगतान एकत्र करते थे। गोवा पुलिस को हाल ही में पर्यटकों को निशाना बनाने वाले ऑनलाइन धोखेबाजों के बारे में कई शिकायतें मिली हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, 500 से अधिक लोग घोटाले के शिकार हुए हैं।