Breaking News

सिक्कम: नेशनल हाईवे 10 पर सिंगतम-रंगपो के बीच भूस्खलन, गंगटोक जाने वाली सड़क बंद     |   बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने पेंशन लाभार्थियों के खातों में ₹1,423.94 करोड़ भेजे     |   UP: ‘लंबे समय तक अयोध्या को नजरअंदाज किया गया’, बोले सीएम योगी आदित्यनाथ     |   इंग्लैंड से हार के बाद BCCI खिलाड़ियों-कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की समीक्षा करेगा     |   दिल की बीमारियों के बाद कैंसर बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी जानलेवा बीमारी: WHO     |  

श्रीलंकाई समुद्री डाकुओं ने तमिलनाडु के चार मछुआरों पर किया हमला

तमिलनाडु के को नागपट्टिनम तट से बुधवार रात को समुद्र में गए मछुआरों पर श्रीलंका के समुद्री डाकुओं ने हमला कर दिया। इस हमले में मछुआरे सेंथिल के सिर और हाथ में चाकू से गंभीर चोटें आईं, जबकि दूसरे मछुआरों को भी हाथ और पीठ में चोट लगी।

घायल मछुआरों को कोडियाक्करई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया गया। इसके बाद उन्हें वेदरन्यम सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार, पुदुपेट्टई (मयिलादुतुराई जिला) की कविता नामक महिला की नाव में चार मछुआरे सेंथिल, सैमुअल, रामकृष्णन और जगन 15 अप्रैल को मछली पकड़ने निकले थे।

बुधवार रात करीब साढ़े 10 बजे जब वे कोडियाक्करई के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र से लौट रहे थे, तभी तीन समुद्री डाकू, जो संभवतः श्रीलंका से आए थे, भारतीय समुद्री सीमा में घुस आए और तमिलनाडु के मछुआरों की नाव को घेर लिया। उन्होंने मछुआरों पर चाकू और लाठियों से हमला किया और जीपीएस यंत्र और मछलियां लूट लीं।