Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की मिली धमकी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ईमेल के जरिए से धमकी दी गई है। सिद्दीकी ने मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दे दी है। इसके बाद पुलिस की एक टीम जीशान के घर पहुंची। इस धमकी ने सिद्दीकी परिवार की सुरक्षा के मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। जीशान के पिता बाबा सिद्दीकी की 6 महीने पहले हत्या कर दी गई थी। उस मामले के आरोपपत्र में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का नाम है।

विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायक जीशान सिद्दीकी को ईमेल के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। जीशान की निजी ईमेल आईडी पर कुछ घंटे पहले एक धमकी भरा ईमेल आया था। मेल में लिखा है कि तुमको उसी तरह मार दिया जाएगा जिस तरह तुम्हारे पिता को मारा गया था। इस ईमेल में जीशान से 10 करोड़ रुपए की मांग की गई है।

जीशान सिद्दीकी ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक धमकी भरा ईमेल मिला है। तभी पुलिस टीम उनके घर पहुंची। पुलिस फिलहाल सिद्दीकी से पूछताछ कर रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह मेल कहां से आया और धमकी की वास्तविक गंभीरता क्या है। दिलचस्प बात यह है कि जीशान को मिले धमकी भरे ईमेल में भी डी कंपनी का जिक्र है। हालांकि इस बारे में अभी तक आधिकारिक विवरण सामने नहीं आया है। पिछले साल 12 अक्टूबर की रात जीशान सिद्दीकी के पिता और पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी को जीशान के कार्यालय के बाहर गोली मारी गई। तीन हमलावरों ने हत्या को अंजाम दिया।