Breaking News

राजकोट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, दुबई से आ रही थी मुंबई, सभी यात्री सुरक्षित     |   अंकित हत्याकांड: दिल्ली की कोर्ट दोषी ताहिर हुसैन की सजा पर 31 जुलाई को फैसला सुनाएगी     |   'पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस जानबूझकर संसद में हंगामा कर रही', बोले किरेन रिजिजू     |   गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी में BAMS एग्जाम से पहले पेपर लीक की आशंका, जांच जारी     |   दिल्ली मालवीय नगर होटल फायर केस: साकेत कोर्ट ने कुक केसर नेगी को जमानत दी     |  

पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा जेडीयू में शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी और पूर्व आईएएस अधिकारी मनीष कुमार वर्मा मंगलवार को जेडीयू में शामिल हो गए।

तीन साल पहले वीआरएस लेने वाले 2000 बैच के आईएएस अधिकारी का जेडीयू मुख्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा समेत कई सीनियर नेता शामिल थे। 

आईआईटी दिल्ली के छात्र रहे मनीष वर्मा ओडिशा कैडर के आईएएस थे। उन्होंने कहा कि ओडिशा में 12 साल सेवा करने के बाद पिता की खराब सेहत की वजह से गृह राज्य में डेपुटेशन मांगा।

बिहार में उन्होंने मुख्यमंत्री के अतिरिक्त सलाहकार और बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य के रूप में काम किया। हालांकि ये तय नहीं है कि नीतीश कुमार की अगुवाई वाली जेडीयू में उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी।