Breaking News

इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी चेतावनी, कहा- ट्रेनों और रेलवे लाइनों से दूर रहने की दी सलाह     |   लखनऊ: योगी कैबिनेट की बैठक शुरू, शिक्षामित्रों के मानदेय बढ़ाने समेत कई प्रस्ताव पर होगी चर्चा     |   पिछले 24 घंटों में इजरायल के खिलाफ किए 60 से ज्यादा सैन्य ऑपरेशन, हिज्बुल्लाह का दावा     |   बंगाल SIR: 27 लाख से ज्यादा मतदाता वोटर लिस्ट से बाहर, EC ने पहली बार जारी किया जिलेवार डेटा     |   ईरान ने दक्षिणी इजरायल में दागी कई मिसाइल, कई इलाकों में बजे सायर     |  

Punjab: पूर्व डीएसपी ने AAP नेता पर चलाई गोली, पुलिस ने जताई दुश्मनी की आशंका

Punjab: पंजाब के रोपड़ में एक शादी के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता नितिन नंदा को बुधवार को चंडीगढ़ के पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने कहा कि ऐसा लगता है कि दोनों के बीच दुश्मनी है। नितिन नंदा को पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

रोपड़ के एसपी गुरदीप सिंह ने कहा, "...वहां 'भंडारा' चल रहा था जिसमें नितिन नंदा (एएपी के नेता) मौजूद थे। पूर्व डीएसपी दिलशेर सिंह ने राम सिंह के साथ मिलकर नंदा पर गोली चलाई। हमने आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए रास्तों को ब्लॉक कर दिया है। जांच चल रही है। उनके बीच कोई पुरानी दुश्मनी है। नंदा का इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर है।"

आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले नितिन नंदा रोपड़ से शिवसेना के नेता थे।