Breaking News

कोलकाता समेत आसपास के जिलों में भारी बारिश, 19 जुलाई तक भारी वर्षा का अलर्ट जारी     |   न्यूजीलैंड में 6.3 तीव्रता का तेज भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी     |   रोहिंग्या-बांग्लादेशी घुसपैठ नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, कई राज्यों में छापेमारी     |   दिल्ली: रेखा गुप्ता कैबिनेट ने ₹400 करोड़ से अधिक की 'स्टार्टअप और इन्क्यूबेशन नीति' को दी मंजूरी     |   तृणमूल कांग्रेस की सांसद कोयल मल्लिक ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया     |  

छत्तीसगढ़ में AAP को झटका, प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी बीजेपी में शामिल

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी मंगलवार को बीजेपी में शामिल हो गए हैं। हुपेंडी ने कांकेर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मौजूदगी में में पार्टी की सदस्यता ली। कांकेर में आयोजित बीजेपी प्रत्याशी के नामांकन रैली में साय ने कोमल हूपेंडी को पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

उन्होंने कहा, "मैंने हमेशा पार्टी के लिए पूर्ण समर्पण के साथ काम करने और क्षेत्र के एससी/एसटी, ओबीसी, युवाओं, गरीबों, बेरोजगारों के लिए काम करने और जल, जंगल और जमीन के लिए लड़ाई लड़ी। हालांकि मुझे लगा कि मैं एएपी के साथ वो सब करने में सक्षम नहीं हूं। मुझे लगा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जो राज्य के पहले आदिवासी मुख्यमंत्री हैं, उनके नेतृत्व में राज्य का विकास होगा। इसी आशा के साथ मैं बीजपी में शामिल हुआ हूं।"

बता दें, कोमल हूपेंडी ने 2023 का विधानसभा चुनाव आप की टिकट पर भानुप्रतापपुर से लड़ा था और 15255 वोट हासिल किए थे। आज उन्होंने अपने समर्थकों के साथ बीजेपी का दामन थामा और कांकेर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताने का संकल्प लिया।