Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

नासिक के पांडवलेनी गुफाओं के पास जंगल में लगी आग पर काबू पाया गया, कोई हताहत नहीं

महाराष्ट्र के नासिक जिले में मुंबई-आगरा राजमार्ग पर मशहूर पांडवलेनी गुफाओं के पास स्थित जंगल में शुक्रवार को आग लग गई। जंगल में दोपहर एक बजे आग लगी थी। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन वहां झाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘‘आग लगने से आसपास के पर्यटक स्थलों जैसे पांडवलेनी, दादा साहब फाल्के स्मारक, भगवान बुद्ध पार्क और वाटर पार्क में आने वाले लोगों और निवासियों में दहशत फैल गई। कुछ समय बाद आग पर काबू पा लिया गया और शीतलन अभियान जारी है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।’’