Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

जयपुर में टेक इंस्टीट्यूट में वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ा

राजस्थान के जयपुर में बुधवार रात एमएनआईटी में वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में एक तेंदुआ फंस गया। तेंदुए को कुछ दिनों से जयपुर के मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनआईटी) में घूमते हुए देखा गया था। इसके बाद वन अधिकारियों ने तेंदुए को खाने का लालच देने के बाद उसे पिंजरे में कैद कर लिया।

तेंदुए के फंसने के बाद वन अधिकारियों ने तीन और पिंजरे लगाए हैं। उन्हें शक है कि इलाके में तीन और जानवर या तेंदुए हो सकते हैं।

सोमवार रात करीब 11:45 बजे तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क रेंजर जगदीश शर्मा के नेतृत्व में पिछले पांच दिनों से तेंदुए का रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था।