Breaking News

वाराणसी में सीएम योगी का बड़ा ऐलान, भदोही का नाम फिर होगा संत रविदास नगर     |   'अमित शाह फोन पर पुलिसवालों से बात कर रहे थे, मैंने खुद देखा...', जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर राहुल गांधी का दावा     |   सरकार ने छात्रों के साथ चर्चा करके समस्या का हल निकाला: बीजेपी     |   राहुल गांधी ने सदन में झूठ बोला, देश को भ्रमित करने की कोशिश की: बीजेपी     |   आंदोलन कर रहे छात्रों पर गोली नहीं चलाई गई, राहुल ने झूठ बोला: बीजेपी     |  

नामची जिले के माजुआ गांव में बाढ़ का कहर, 2 की मौत

सिक्किम के नामची जिले के माजुआ गांव में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। 

यांगांग इलाके में बाढ़ की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है, साथ ही कई घरों को नुकसान भी हुआ है। इस घटना में घायल एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राज्य आपदा प्रबंधन की टीमें पुलिस कर्मियों और लोगों की मदद से मौके पर बचाव कार्य कर रही हैं। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष प्रेम सिंह तमांग ने मौके का जायजा लिया। प्रेम सिंह तमांग सोमवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं।