Breaking News

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के सभी मेट्रो स्टेशनों के एंट्री गेट अब खुल गए हैं     |   कनॉट प्लेस में मोबाइल इंटरनेट सेवा बहाल हुई     |   केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है     |   'उसको तो जाना ही था ये हिंदुस्तान के भविष्य की जीत है...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले राहुल गांधी     |   CJP का धरना खत्म, युवा जंतर-मंतर के आसपास से बाहर निकलने लगे     |  

थेनी में वरहा नदी के आस-पास के इलाकों में बाढ़ की चेतावनी

पश्चिमी घाट में भारी बारिश की वजह से तमिलनाडु के थेनी जिले में पेरियाकुलम वरहा नदी में बाढ़ आ गई है। लोक निर्माण और राजस्व विभाग ने शुक्रवार को नदी के आसपास और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को अलर्ट कर दिया है।

मौसम विभाग ने थेनी, डिंडीगुल, कन्नियाकुमारी, सलेम और करूर समेत तमिलनाडु के 12 जिलों में 12 सेंटीमीटर तक भारी बारिश की चेतावनी दी है।

तमिलनाडु में 19 अगस्त तक बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं, वहीं कुछ जिलों के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश हो सकती है।