Breaking News

अमित शाह ने लॉन्च किया एंटी-ड्रग विजन, 3 साल में नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य     |   अयोध्या चंदा चोरी मामला: सभी आरोपियों को तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया     |   चंदा केस: ट्रस्ट में रोज चोरी हो रही थी, अरबों रुपये कहां गए? - अरविंद केजरीवाल     |   बिहार: प्रशांत किशोर ने बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ने का ऐलान किया     |   होर्मुज स्ट्रेट में असुरक्षा के लिए अमेरिका, इजरायल और सहयोगी देश जिम्मेदार: ईरान     |  

असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, कई जिले प्रभावित

असम में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से राज्य के कई हिस्सों में बाढ़ आ गई है। रविवार को धेमाजी जिले के जोनिया डिवीजन में, रियांग नदी के पानी का लेवल अचानक बढ़ने की वजह से बांध में दरार आ गई। बांध के टूटने से इलाके में बाढ़ आ गई, जिससे सैकड़ों लोग प्रभावित हुए। गांवों के बड़े हिस्से में बाढ़ आ जाने से किसानों को अपनी फसलों और पशुओं को बड़े नुकसान की आशंका है।

प्रशासन ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के बीच जरूरी समान बांटी है। असम में इस साल बाढ़ से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ की वजह से करीब दो लाख लोग प्रभावित हुए हैं और हजारों लोग राज्य भर में बने राहत शिविरों में शरण ले रहे हैं। इसके बाद सबसे ज्यादा प्रभावित जिले कछार, करीमगंज, धेमजी, तिनसुखिया और लखीमपुर हैं।