Breaking News

E20 पर अपने खिलाफ फेक कंटेंट पर नितिन गडकरी बॉम्बे HC पहुंचे, याचिका दायर की     |   दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अब 3 अगस्त को नीट पेपर लीक मामले की सुनवाई होगी     |   लोकसभा: ‘छात्र हित में सदन में एंटी पेपर बिल पर चर्चा जरूरी’, किरेन रिजिजू ने कहा     |   ‘क्या वे आतंकवादी हैं?’, छात्रों पर FIR और AK 47 यूज पर प्रियंका गांधी का सवाल     |   'छात्रों पर FIR हो रहीं, सरकार अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही', बोलीं प्रियंका गांधी     |  

तंजावुर में पदयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को वैन ने मारी टक्कर, पांच की मौत

तमिलनाडु के तंजावुर में बुधवार को हाइवे पर तेज रफ्तार वैन ने पदयात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी, जिसमें एक महिला सहित पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

पुदुक्कोट्टई के रहने वाले पीड़ित पैदल समयपुरम मरियम्मन मंदिर जा रहे थे, तभी ये हादसा हुआ। ये वैन तिरुचि की ओर जा रही थी। वैन ने वलंबकुडी गांव में उन्हें टक्कर मार दी।

घायल हुए एक व्यक्ति को तंजावुर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है।