Breaking News

योगी आदित्यनाथ कर्तव्य भवन पहुंचे, गृहमंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात     |   बांकीपुर से वीणा मानवी का नामांकन रद्द     |   जेल में बंद आसाराम ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट से फिर लगाई गुहार     |   कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल: 1 महीने के उच्चतम स्तर 86 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंचा ब्रेंट क्रूड     |   J-K के सांबा जिले में ड्रोन मार गिराया गया     |  

Assam: करीमगंज में लैंडस्लाइड से बड़ा हादसा, एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

असम के करीमगंज जिले में लगातार बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड से बुधवार को तीन नाबालिगों समेत एक ही परिवार के पांच लोगों की जान चली गई। करीमगंज के एसपी पार्थ प्रोतिम दास ने कहा कि यह घटना बदरपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गेनचोरा गांव में हुई।

उन्होंने बताया कि रात करीब 12:45 बजे एक पहाड़ी पर लैंडस्लाइड की सूचना मिली, जिसमें एक घर पूरी तरह दब गया। बदरपुर पुलिस स्टेशन के प्रभारी अपने कर्मचारियों और एसडीआरएफ कर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

करीब तीन घंटे बाद पांच शव बरामद किये गये। मृतकों की पहचान रॉयमुन नेसा (55) और उनके बच्चे साहिदा खानम (18), जाहिदा खानम (16) और हमीदा खानम (11) के रूप में की गई है।

एसपी ने बताया कि तीन साल के बच्चे महीमुद्दीन के बेटे मेहदी हसन की भी लैंडस्लाइड में जान चली गई। लगातार बारिश के कारण असम में बाढ़ की स्थिति और खराब हो गई, जिससे आठ जिलों में 1.61 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हो चुके हैं।