Breaking News

ईरान और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत, सीजफायर से मुद्दों पर चर्चा     |   इजरायल-लेबनान के प्रतिनिधियों के बीच सीजफायर पर 23 अप्रैल को वॉशिंगटन में बातचीत     |   सऊदी की आपत्ति के बाद PAK ने सूडान को $1.5 अरब के हथियार बेचने की डील रद्द की     |   राजस्थान: आग लगने की वजह से HRRL रिफाइनरी के उद्घाटन का PM का कार्यक्रम टला     |   उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएस अधिकारियों का तबादला हुआ     |  

खनन कारोबारी पर फायरिंग मामले में मास्टरमाइंड और शूटर समेत पांच गिरफ्तार

रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली के नगला इमरती में खनन कारोबारी पर फायरिंग करने के मास्टरमाइंड और शूटर समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में शामिल बाइक और तमंचा भी बरामद किया है। मामले में पुलिस एक शूटर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जबकि दो शूटर अभी भी फरार हैं। खनन के वर्चस्व को लेकर खनन कारोबारियों को डराने के लिए यह हमला कराया गया था। शूटरों को खनन में हिस्सेदारी का लालच देकर अपने साथ शामिल किया था।

बता दें कि बहादराबाद थाना क्षेत्र के शांतरशाह निवासी गुलाम साबिर और उसका भाई सलमान खनन करोबारी हैं। लंढौरा क्षेत्र में प्रशासन से अनुमति लेकर दोनों भाई खनन का कारोबार कर रहे हैं। 20 अक्तूबर की शाम को नगला इमरती बाईपास के निकट बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने गुलाम साबिर पर फायरिंग कर दी थी। गुलाम साबिर और उसका भाई तो बाल बाल बच गया था, लेकिन हमले में एक राहगीर वारिश निवासी गाधारौना घायल हो गया था। बदमाशों ने थार कार को भी गोलियाें से छलनी कर दिया था।