Breaking News

कामाख्या मंदिर पहुंचीं निर्मला सीतारमण, मां कामाख्या के दर्शन कर की पूजा-अर्चना     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शिल्पा शेट्टी ने दिया फिटनेस का संदेश, कहा- योग को जीवनशैली बनाएं     |   अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अक्षय कुमार ने किया योग, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया के साथ हुए शामिल     |   दिल्ली पुलिस ने 80 लाख रुपये की ऑनलाइन निवेश ठगी का किया भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार     |   नीट-यूजी पुनर्परीक्षा: देशभर में सुरक्षा कड़ी, परीक्षा केंद्रों पर तैयारियां पूरी     |  

जीटीसीसी के साथ हुई पहली बैठक...16 से प्रदेश के दौरे पर

भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से नई दिल्ली में गठित गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) 16 नवंबर से उत्तराखंड के दौरे पर आ रही है। यह टीम मुख्य तौर पर देहरादून, हरिद्वार, रूद्रपुर और हल्द्वानी का दौरा करेगी, जहां खेल प्रतियोगिताएं प्रस्तावित हैं। टीम इन जगहों पर खेल स्टेडियम, वाटर स्पोर्ट्स पॉइंट्स, मल्टीपर्पज हॉल आदि का निरीक्षण करेगी। निरीक्षण में संतुष्ट होने पर ही खेल स्थानों के चयन पर अंतिम मुहर लगेगी।

एक महीने पहले ही 28 जनवरी से 14 फरवरी में राष्ट्रीय खेल आयोजित करने की तारीख निर्धारित हुई है। खेल निदेशालय का दावा है कि जिस तरह से तैयारियां की गई हैं, उनमें स्थल बदलने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यदि कुछ बदलाव का सुझाव आया, तो विभाग तैयार है। विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने कहा कि कोशिश रहेगी कि जीटीसीसी को ऋषिकेश, टिहरी, नैनीताल और पिथौरागढ़ के प्रस्तावित सब सेंटर्स का भी दौरा करा दिया जाए।