Breaking News

महाराष्ट्र: इच्छा मृत्यु मामलों के लिए अस्पतालों में मेडिकल पैनल बनाने का आदेश     |   UP: सहारनपुर में कलेक्ट्रेट परिसर मस्जिद हटेगी, 30 दिन का दिया गया समय     |   पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए बीजेपी के तीनों उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए     |   पश्चिम बंगाल से सुखेंदु शेखर रॉय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक राज्यसभा सांसद चुने गए     |   बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाला: BKTC के पूर्व टेंपल अधिकारी को SIT ने किया गिरफ्तार     |  

मणिपुर: म्यांमार के शरणार्थियों के पहला जत्था रवाना, कुल 77 को भेजा जाएगा वापस

Imphal: म्यांमार में 2021 में सैन्य तख्तापलट के दौरान वहां से अवैध तौर से भारत आए सात नागरिकों के पहले जत्थे को शुक्रवार को मणिपुर से वापस भेज दिया गया। सभी सात विदेशी नागरिकों को हेलीकॉप्टर के जरिए इंफाल एयरपोर्ट से तेंग्नौपाल जिले के सीमावर्ती शहर ले जाया गया। वहां से उन्हें तामू शहर में म्यांमार के अधिकारियों को सौंप दिया गया।

अधिकारियों के मुताबिक अगले कुछ दिनों में 55 महिलाओं और पांच बच्चों सहित म्यांमार के कुल 77 नागरिकों को वापस भेजा जाएगा। इस बीच मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "अवैध रूप से भारत में एंट्री करने वाले म्यांमार के नागरिकों के पहले जत्थे को आज वापस भेज दिया गया।"

उन्होंने कहा, "हालांकि भारत ने 1951 के रिफ्यूजी कन्वेंशन पर हस्ताक्षर नहीं किए हैं, लेकिन उसने म्यांमार में संकट से भागने वालों को मानवीय आधार पर सिस्टमेटिक एप्रोच के साथ आश्रय और सहायता दी है।"