Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

हाथरस में पॉलीथीन फैक्ट्री में आग, एक शख्स की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस में सादाबाद कस्बे में एक पॉलीथीन फैक्ट्री में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। सादाबाद में चौधरी चरण सिंह तिराहे के पास पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गोदाम है। उसमें पॉलीथीन बनाने का काम होता है। उसमें आग लग गई है और इसमें अंदर एक ब्लास्ट भी हो गया है।

आग लगने के बाद फायर सर्विस की यूनिट आई। आग बुझाने के क्रम में देखा गया कि एक आदमी मृत पड़ा था। उसको बाहर निकाला वहीं दो लोग घायल थे उनको हॉस्पिटल में एडमिड कराया गया। फैक्टरी में आग लगने से मीरपुर के धर्मेंद्र चौधरी (38) की मौके पर ही मौत हो गई। भूपेंद्र सिंह (25) और प्रदीप कुमार (22) आग में झुलस गए।

सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर और स्थानीय कोतवाली निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव और घायलों को सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर रूप से झुलसे दोनों घायलों को उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आग लगने की वजहों का पता लगाया जा रहा है।