Breaking News

'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |   हम न्यूक्लियर पावर की अगली पीढ़ी को बढ़ाने में कर रहे दुनिया का नेतृत्व: ट्रंप     |   आज से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ     |   प्रियंका गांधी वायनाड में भूस्खलन वाली जगह का दौरा करेंगी     |  

बरेली में आग का तांडव: तीन घंटे धधकती रही डेलापीर मंडी,

बरेली की डेलापीर फल मंडी में बृहस्पतिवार आधी रात भीषण आग लग गई। इससे 28 दुकानें जलकर राख हो गईं। इनमें रखे करीब पांच करोड़ रुपये के फल भी जलकर नष्ट हो गए। अग्निशमन दल के देरी से पहुंचने की वजह से आग फैलती चली गई। मंडी में आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। मंडी के ओवरहेड टैंक का मोटर डेढ़ साल से खराब है। मौके पर पहुंची दमकल टीम को पानी नहीं मिला। इस पर दमकल टीम ने दूसरे संसाधनों को तलाशना शुरू किया। अंदर पानी की आपूर्ति का कोई साधन न होने से जहां दमकल स्टाफ बेबस हो गया, वहीं आग भड़कती रही।

रात करीब 11:30 बजे फल मंडी के ज्यादातर कारोबारी अपनी दुकानें बंदकर घर जा चुके थे। फल मंडी के शेड में आठ नंबर दुकान के पास अचानक लपटें उठने लगीं। दूसरी आढ़त पर मौजूद फल कारोबारी बबलू ने यह देखकर शोर मचाया तो कुछ व्यापारी व उनके कर्मचारी आ गए। इन लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहे।