पशुओं के चारे के लिए खेत में पुआल रखा हुआ था। अचानक पुआल में आग लग गई। जिससे 45 बीघे के खेत का पुआल जल गया। 16 अक्टूबर की दोपहर करीब दो बजे गांव महगवां में खेत में चारे के लिए रखे पुआल में आग लग गई। यह देखकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए पुआल के मालिकों को जानकारी दी।
साथ ही आग बुझाने की कोशिश करते हुए अग्निशमन विभाग को सूचना दी। मौके परा पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। इसमें राजेश, भागीरथ और दर्शन सिंह पुत्रगण रतीराम, मान सिंह पुत्र सोनपाल, साहब सिंह पुत्र मेघ सिंह के करीब 45 बीघे खेत का पुआल जलकर राख हो गया।