Breaking News

राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |   ईरान संग बातचीत के लिए दोहा की बैठक में अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर शामिल होंगे     |   UP: ‘सपा सरकार में मुरादाबाद उपद्रव के लिए जाना जाता था’, बोले CM योगी आदित्यनाथ     |   अल्मोड़ा: लमगड़ा में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 2 लोग घायल     |   पश्चिम बंगाल: पुलिस ने कोलकाता नगर निगम के पूर्व पार्षद शम्स इकबाल को अरेस्ट किया     |  

नैनीताल के जंगल में लगी आग

उत्तराखंड के नैनीताल के जंगल में भीषण आग लग गई। अब तक आग से किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वन विभाग घटना स्थल पर पहुंच कर आग बुझाने में जुट गया है। भीषण गर्मी के कारण नैनीताल समेत पूरे कुमाऊं के जंगलों में आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रहीं हैं।

कुछ दिन पहले ही नैनीताल के बल्दियाखान, ज्योलीकोट, मंगोली, खुर्पाताल, देवीधुरा, भवाली, भीमताल और मुक्तेश्वर समेत आसपास के जंगलों में भी आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। जंगलों में आग लगने से वातावरण और लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है।