Breaking News

PM आवास प्रोटेस्टः राहुल गांधी और अखिलेश यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया     |   मध्य प्रदेश विधानसभा से पारित हुआ UCC बिल, CM मोहन यादव बोले- ऐतिहासिक पल     |   राहुल-प्रियंका प्रधानमंत्री आवास के करीब धरने पर बैठे, खड़गे समेत कई कांग्रेस सांसद मौजूद     |   सोनम वांगचुक को तुरंत शिफ्ट करें: दिल्ली हाईकोर्ट     |   राहुल गांधी से बात करने के बाद अमित शाह से मिलने पहुंचे जितेंद्र सिंह, गृह सचिव भी साथ     |  

कर्नाटक: चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

बेंगलुरु से विजयपुरा जा रही बस में शुक्रवार को आग लग गई। हादसे में यात्री बाल-बाल बचे। ये घटना विजयपुरा के बाहरी इलाके हित्टनहल्ली गांव में हुई।

ड्राइवर ने बस में धुआं देखा और तुरंत सभी यात्रियों को अपना सामान छोड़कर बस से उतर जाने को कहा। देखते ही देखते बस में आग लग गई और वो जलकर राख हो गई।

घटना के पीछे का कारण पता नहीं चल सका है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।