Breaking News

राम मंदिर का पूरा धार्मिक कार्यभार अयोध्या के पांच संतों को सौंपा जाएगा     |   पटना, जयपुर और भोपाल समेत अलग-अलग शहरों में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी का प्रदर्शन     |   सरकार आश्वस्त करे तो मैं अनशन खत्म करूंगा: सोनम वांगचुक     |   NEET प्रोटेस्ट के बीच विजयवाड़ा में BJP और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   काले कपड़ों में संसद पहुंच रहे कांग्रेस सांसद, पेपर लीक मुद्दे पर सरकार को घेरने की पूरी तैयारी     |  

अमृतसर: दवा कंपनी में लगी आग, चार लोगों की मौत, कई घायल

पंजाब के अमृतसर में गुरुवार रात दवा कंपनी में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि शहर के बाहरी इलाके में बने मजीठा रोड पर नाग कला गांव इलाके में एक फार्मा कंपनी में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम आग को काबू करने में जुटी हुई हैं। 

मजीठा के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) बलविंदर सिंह ने कहा कि कुछ देर बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने कहा कि एक महिला समेत चार फैक्ट्री कर्मचारी फर्श पर बेहोश पड़े पाए गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है। आग का धुआं पूरे गांव में फैल गया। आग की लपटों को बुझाने के लिए दस फायर ब्रिगेड की गाड़ियाों को काम पर लगाया गया।