Breaking News

ट्रंप की धमकी पर ईरान का पलटवार, बोला- US के रुख में बदलाव तक कोई वार्ता नहीं     |   वियतनाम में नाव हादसा, भारतीयों समेत 15 लोगों के मारे जाने की आशंका     |   ट्रंप का बड़ा एलान, बातचीत जारी रहेगी... लेकिन ईरान के साथ सीजफायर पूरी तरह खत्म     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |   मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजवर्गीय बोले- दतिया से आशुतोष तिवारी ही जीतेंगे     |  

कानपुर के गैस गोदाम में लगी आग

कानपुर के रिहायशी इलाके में स्थित गैस गोदाम में भीषण आग लग गई, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जिससे एक वाहन के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया, जिससे वो जलकर राख हो गया।

आग की लपटें तेजी से फैलने के कारण इलाके में धुएं का गुबार छा गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को तुरंत मौके पर पहुंचना पड़ा। कई घंटों की अथक मेहनत के बाद दमकलकर्मियों ने स्थिति पर काबू पा लिया। अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं, अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।