Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

West Bengal: दक्षिण कोलकाता के बाजार में आग लगी, 40 दुकानें जलकर खाक

West Bengal: दक्षिण कोलकाता के रामगढ़ स्थित एक बाजार में गुरुवार देर रात आग लग गई, जिससे करीब 40 दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घनी आबादी वाले इलाके में कई दुकानों में देर रात करीब डेढ़ बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने में दमकल की सात गाड़ियों को करीब दो घंटे का समय लगा। उन्होंने बताया कि घटना में अब तक किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है, हालांकि बाजार में लगभग 40 दुकानें जलकर नष्ट हो गई हैं।

बाजार की संकरी बनावट के कारण आग तेजी से फैल गई। एक अधिकारी ने बताया, ‘‘शीतलन (कूलिंग) प्रक्रिया जारी है। आग लगने का वास्तविक कारण अभी पता नहीं चल पाया है।’’