Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

फिल्म मेकर अपर्णा सेन कोलकाता में डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन में हुईं शामिल

कोलकाता के सरकारी आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों के सपोर्ट में पहुंची फेसम फिल्म मेकर अपर्णा सेन ने मंगलवार को सवाल उठाया कि पुलिस और अस्पताल के अधिकारियों ने महिला डॉक्टर के माता-पिता के सामने शुरू में उसके साथ हुए 'रेप' और हत्या को आत्महत्या क्यों बताया था।

इस दौरान गेट के पास उत्तर कोलकाता के कुछ कथित सीपीआई(एम) कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और उन्हें 'चाटुकार बुद्धिजीवी' कहा। नारेबाजी करने वालों ने कहा कि उन्होंने पहले 'युवती पर हुए बर्बर हमले' के खिलाफ आवाज नहीं उठाई और 'पब्लिसिटी के लिए पांच दिन बाद जागी हैं', लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

इससे पहले रैली श्यामबाजार क्रॉसिंग पर मौजूद नेताजी की प्रतिमा से शुरू हुई और आर जी कर अस्पताल के मेन गेट पर पहुंची। पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का शव शुक्रवार सुबह अस्पताल के सेमिनार हॉल में मिला था। कलकत्ता हाई कोर्ट ने मंगलवार को मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी है।