Breaking News

एयर इंडिया की AI 2379/फुकेट-दिल्ली फ्लाइट के पायलटों का डोप टेस्ट किया गया     |   मलप्पुरम विस्फोटक केस में NIA ने मुख्य साजिशकर्ता को गिरफ्तार किया     |   भारत-पाक सीमा पर BSF की कार्रवाई, घुसपैठ की कोशिश कर रहे संदिग्ध को मार गिराया     |   महाराष्ट्र में दूध 2 रुपये महंगा, नई दरें 11 अगस्त से लागू     |   गाज़ियाबाद में मुठभेड़ के बाद 3 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 21 किलो गांजा बरामद     |  

क्रिकेट की पिच पर झगड़ा… 3 साल बाद लिया ‘बदला’

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में सैलून पर हुई प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों सगे भाई हैं. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल, दो तमंचे और एक मोटर साइकिल की बरामदगी की है. पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.

दरअसल, बीते बुधवार की सुबह मंडी थाने के कुआखेड़ा गांव में सुबह 8.30 बजे सैलून की दुकान पर सेविंग कराते वक्त प्रॉपर्टी डीलर रविंद्र कुमार की बाइक सवार दों लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए थे. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया.

घरवालों ने रोड जाम कर दिया था

मृतक रविंद्र के गुस्साए घरवालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया था . पुलिस ने किसी तरह मृतक रविंद्र के परिजनों को समझा बुझाकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने की बात कही. हालांकि, पुलिस ने महज 24 घंटों में दोनों हत्यारोपियों को गिरफ़्तार कर लिया.